अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस: शतरंज से सीखें जीवन के 5 बड़े सबक.

लेखिका- Sandhya Gupta

हार और जीत हर खेल का हिस्सा होता है, लेकिन कुछ खेल ऐसे होते हैं जो हमें ज़िंदगी जीने का तरीका भी सिखाते हैं और ऐसा ही एक खेल है शतरंज. शतरंज के बोर्ड पर चली जाने वाली हर चाल धैर्य, रणनीति और सही समय पर सही निर्णय लेने की कला सिखाती है. एक शतरंज खिलाड़ी होने के नाते मैंने महसूस किया है कि यह खेल सिर्फ़ बोर्ड तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन में भी हमारे साथ चलता है.

आज 20 जुलाई है और पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन विश्वभर में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. इस खास मौके पर, आइए जानते हैं कि शतरंज से हम क्या सीख सकते हैं.

शतरंज से मैंने सीखे जीवन के ये 5 सबक

  1. सोच-समझकर निर्णय लेना शतरंज में चली गई हर एक चाल मायने रखती है. इसलिए खेल का परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए खिलाड़ी को सोच-समझकर हर एक चाल चलनी पड़ती है, ख़ासकर मैच की शुरुआत में. ठीक इसी तरह, अगर हमें अपनी मंज़िल तक पहुंचना है तो हमें अपने हर कदम सोच-समझकर उठाने होंगे. एक भूल हमें अपनी मंज़िल से फिर पीछे की ओर धकेल सकती है.

  2. हार अंत नहीं होती शतरंज ने मुझे सिखाया कि हर हार अंत नहीं होती. हार हमें सिखाती है कि हम अगली बाज़ी के लिए कितने तैयार हैं. अपनी गलतियों का विश्लेषण करके अगली मैच के लिए खुद को तैयार करना ही एक अच्छे खिलाड़ी की निशानी है. यह हमें यह भी सिखाती है कि जीवन में भी अपनी की गई गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें.

  3. धैर्य जब मैं शुरुआत में शतरंज खेलती थी, तब जीतने के चक्कर में गलतियां कर बैठती थी. समय के साथ जैसे-जैसे इस खेल की तरफ़ मेरी रुचि बढ़ी, मुझे अपने अंदर बदलाव नज़र आने लगा. मैं धैर्य के साथ खेलने लगी। शांत दिमाग और संयम से हम किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं. जल्दबाज़ी में लिया गया हर एक फ़ैसला गलत ही साबित होता है.

  4. हर मोहरे की अपनी अहमियत होती है शतरंज ने मुझे सिखाया कि जीत सिर्फ़ राजा की नहीं होती, बल्कि उस जीत में हर मोहरे का उतना ही योगदान छिपा होता है. ठीक उसी प्रकार, जीवन में भी कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता. हर किसी की अपनी भूमिका और अहमियत होती है.

  5. हर समस्या का समाधान होता है शतरंज यह भी सिखाता है कि हर समस्या का समाधान होता है. बस ज़रूरत है धैर्य, सही रणनीति और उम्मीद बनाए रखने की. जिस प्रकार शतरंज में जब तक ‘चेकमेट’ नहीं हुआ है, तब तक बाज़ी खत्म नहीं होती, ठीक उसी तरह जीवन में पहले ही हताश नहीं होना चाहिए.

आज के समय में शतरंज क्यों ज़रूरी है?
जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग योग करते हैं, ठीक उसी प्रकार दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में शतरंज का खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. शतरंज सिर्फ़ एक खेल नहीं है, बल्कि यह सोचने, समझने, योजना बनाने और धैर्य रखने की कला भी सिखाता है. शतरंज के सबक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेट हैं.

आज जब लोग अपना अधिकांश समय स्क्रीन पर बिता रहे हैं और छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी AI का सहारा ले रहे हैं, ऐसे समय में शतरंज दिमाग को सक्रिय, सजग और तार्किक बनाए रखने वाला एक महत्वपूर्ण खेल बनकर उभरता है.

Sort:  

Welako

@zindagiwithricha

नमस्ते zindagiwithricha! 📸 अगर आप फ़ोटोग्राफी पसंद करते हैं, तो WelSnap पर एक नज़र डालें – Steem ब्लॉकचेन पर फ़ोटो ऐप। आप केवल असली, लाइव पल साझा करते हैं, अपनी लोकेशन की दृश्यता को स्वयं नियंत्रित करते हैं, और चित्रों को पूरी तरह निजी रख सकते हैं। जो भी फ़ोटो आप अपलोड करते हैं, मैं उसे वोट देता हूँ – मैं हर दिन देखता हूँ। और हर अपलोड की गई फ़ोटो स्वचालित रूप से हमारी मासिक ड्रॉ में शामिल होती है: सभी फ़ोटों में से एक को चुना जाता है जो 100 STEEM जीतती है। ऐप के बारे में अधिक जानकारी यहाँ पाएं: https://welako.app/@greece-lover/welsnap-the-photo-app-that-shares-real-moments-and-belongs-to-you-20260720164757 उत्सुक हैं? 👉 welako.app/snap


कुछ महीनों से मैं Steem पर Witness के रूप में सक्रिय हूँ — वर्तमान में #42 स्थान पर, अपने सर्वर और बैकअप के साथ। मेरा लक्ष्य दूसरों के साथ मिलकर सिस्टम को बेहतर बनाना है, ताकि कीमत में स्थायी वृद्धि हो और हम सभी को इस ब्लॉकचेन पर एक भविष्य मिले। अगर मेरी मेहनत आपको पसंद है, तो मुझे आपके Witness वोट से खुशी होगी।

एक क्लिक से वोट करें ↗


If you don't want to receive more comments like this, you can opt out here: https://welako.app/welpromo/optout?token=055fc4bea2e4c7b1bbe5a7d4d295aa639c7e1e26f4042de0934b3f3ccc4b12f2&u=zindagiwithricha

Not interested? Click the link above or simply reply STOP under this comment.

Note: If you don't reply to this comment, it will be automatically removed within a week.